HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में लगी "The Kashmir Files", सभी शो Housefull, कल से 05...

अल्मोड़ा में लगी “The Kashmir Files”, सभी शो Housefull, कल से 05 वां शो भी शुरू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के एलआर साह रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास One Cinemas Heritage, Almora में लगी द कश्मीर फाइल्स The Kashmir Files को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आलम यह है कि फिल्म के चार के चार शो हाऊस फुल चल रहे हैं। वहीं फिल्म को लेकर मिल रही अपार सफलता को लेकर कल से एक शो और बढ़ाया जा रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उल्लेखनीय है कि यहां L.R. Shah road, निकट hotel shivalik व vishal megha mart के निकट शिवालिक स्थित सिनेमा हॉल में ​फिल्म के वर्तमान में 04 शो चल रहे हैं। सिनेमा हॉल के मैनेजर कौशल अग्रवाल ने बताया कि पहला शो सुबह 10.40 पर है। उसके बाद दोपहर 1.50 और सांयकाल 05 बजे चौथा शो हाउसफुल चल रहा है। सिनेमा हॉल से जुड़े लोगों ने बताया​ कि किसी फिल्म को लेकर उन्होंने अपने जीवन में आम दर्शकों में इतना उत्साह नहीं देखा। जिसके चलते हर शो हाउसफुल चलने लगा है। यही कारण है कि अब कल मंगलवार से शाम 7.50 पर फिल्म को लेकर एक शो और दिखाया जायेगा।

इधर फिल्म देखने के लिए समाज के हर वर्ग से लोग पहुंच रहे हैं। फिल्म देख कर लौट रहे लोगों का कहना है कि हर हिंदुस्तानी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हर किसी को पता होना चाहिए कि अ​तीत में हमारी सरकारों ने क्या गलतियां करी थीं। यदि हम अतीत को गलतियों को समझ जायें तो अपना भविष्य संवार सकते हैं। इधर फिल्म देख कर बाहर आने वाले लोग काफी भावुक भी नजर आ रहे हैं। आम जनता का यही कहना है कि कश्मीरी हिंदुओं के इतने बड़े दर्द को हमारी पूर्ववर्ती सरकारों ने 32 सालों तक दबाये रखा। यही नहीं हिंसा और बड़े पैमाने पर नर संहार करने वालों को आज तक फांसी नहीं मिल पाई है। उल्टे तुष्टिकरण की नीति अपनाने वाले सरकारों ने ऐसे आतंकियों को हमेशा पनाह देने का काम ही किया है।

यह भी पढ़िये — जनता की ताकत : इतिहास बनाने जा रही ‘The Kashmir Files’, बिजनेस 27 करोड़​ पार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments