HomeUttarakhandAlmoraशिवचरण पांडे: कला साधना में जीवन समर्पित कर कमाया नाम

शिवचरण पांडे: कला साधना में जीवन समर्पित कर कमाया नाम

ADVERTISEMENTS

—श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब को बड़े स्तर पर​ दिलाई पहचान
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे ने नगर समेत पूरे उत्तराखंड में सांस्कृतिक अलख जगाते हुए लंबा सफर तय किया और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। उनके निधन से यहां सांस्कृतिक क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन कला को समर्पित किया और जीवन के अंतिम दिनों तक इसी में रत रहे। अल्मोड़ा में सांस्कृतिक गतिविधियों को धार देने के लिए श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की स्थापना की और इसी को अपनी कार्यस्थली बनाया। आगे चलकर संस्था को महज उत्तराखंड में ही नहीं पूरे भारत में पहचान दिलाई। स्व. शिवचरण पांडे जहां एक ओर प्रसिद्ध होली गायकों में शुमार रहे, तो वहीं रामलीला मंचन में उनका योगदान व अभिनय किसी से छुपा नहीं है। वह विभिन्न रागों में गाई जाने वाली होलियों के मर्मज्ञ थे। रामलीला में उनके दशरथ के अभिनय को कोई भुला नहीं सकता।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

कुमाउं की बैठकी होली तथा रामलीला मंचन को उंचे मुकाम तक पहुंचाया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक संरक्षण के बूते संस्था को पहचान दिलाई। इतना ही नहीं उनके द्वारा प्रतिवर्ष पुरवासी पत्रिका प्रकाशित की जाती रही है। जो संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण पाठ्य सामग्री से लबरेज रहती है। इस पत्रिका की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज शोधों में इस पत्रिका का सहारा लिया जाता है। स्व. शिवचरण पांडे उत्तराखंड की संस्कृति के ध्वज वाहक रहे हैं। दु:खद ये है कि इस प्रसिद्ध होली गायक ने आज होली पर्व के दौरान ही दुनिया छोड़ दी और उनके निधन से शहर ने एक नामी रंगकर्मी खो दिया है।

चहुंओर शोक की लहर

प्रसिद्ध रंगकर्मी शिवचरण पांडे के निधन से नगर समेत देशभर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके निवास पर तमाम लोग पहुंचे हैं। नगर में उनके निधन पर श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरि महाराज, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जागेश्वर के नव निर्वाचित विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विनीत बिष्ट, मनोज वर्मा, अभय साह, अश्विनी तिवारी, हरेंद्र वर्मा, सभासद दीपक वर्मा, दीप्ती सोनकर समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments