HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं पर दर्ज मुकदमे के...

किच्छा न्यूज : प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, त्रिवेंद्र सरकार पुतला फूंका

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग की । कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता नगर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अहंकार में डूब कर आम जनमानस की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने की साजिश रची जा रही है , परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता किसी कीमत पर जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा , नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली , पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट , ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी , युवा कांग्रेसी नेता बंटी पपनेजा , विनोद कोरंगा, सुरेश कुमार , अक्षय बावा , श्रीपाल कश्यप , जाकिर अंसारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments