HomeBreaking Newsउत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़ : पुष्कर सिंह धामी के लिए...

उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़ : पुष्कर सिंह धामी के लिए आधा दर्जन विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिली है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए है। जिसके बाद प्रदेश के दो विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने एएनआई को बताया कि, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया के बाद अब भाजपा के चार और विधायकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि आधा दर्जन विधायक सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने अपना इस्तीफा कैबिनेट के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह को सौंपा दिया। नई सरकार के गठन तक पुष्कर सिंह धामी कार्यवाहक सीएम है।

आपको बता दें कि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6579 वोटों से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने सीएम को मात दी है। बता दें कि भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों, लेकिन भाजपा ने राज्य में बहुमत से सरकार बनाई है। बीजेपी को 47 सीटें मिली और कांग्रेस 19 कम पर ही सिमट गई। विधानसभा खटीमा में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 41598 वोट और काग्रेंस के भुवन चंद्र कापड़ी को 48177 वोट मिले है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड में हादसा : स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र की मौत

उत्तराखंड : युवती ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी : मां के सारे रिकॉर्ड तोड़ सुमित ने बचाया कांग्रेस का किला, पढ़े पूरी खबर

Haldwani : अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, भीमताल रूट पर यात्रा करने वाले ध्यान दें, यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments