HomeBreaking Newsउत्तराखंड : युवती ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड : युवती ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

काशीपुर। एक प्राइवेट क्लीनिक पर काम करने वाली युवती ने चिकित्सक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का गम्भीर आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लीनिक पर काम करने वाली एक युवती ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि डॉ. धनंजय सिंह टांडा उज्जैन में आयुष्मान हेल्थ केयर नाम से एक क्लीनिक चलाते हैं। इस क्लीनिक पर वह भी काम करती थी। आरोप है डॉक्टर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments