HomeBreaking Newsउत्तराखंड में हादसा : स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र की मौत

उत्तराखंड में हादसा : स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र की मौत

हरिद्वार। यहां हरिद्वार में राजस्थान से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, जयपुर से शनिवार तड़के एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

हादसे में तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़ : पुष्कर सिंह धामी के लिए आधा दर्जन विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

हल्द्वानी : मां के सारे रिकॉर्ड तोड़ सुमित ने बचाया कांग्रेस का किला, पढ़े पूरी खबर

Haldwani : अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, भीमताल रूट पर यात्रा करने वाले ध्यान दें, यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments