HomeUttarakhandAlmoraसांस्कृतिक न​गरी अल्मोड़ा में महिला होलिकोत्सव कल 12 मार्च से, पढ़िये संपूर्ण...

सांस्कृतिक न​गरी अल्मोड़ा में महिला होलिकोत्सव कल 12 मार्च से, पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में दो दिवसीय होलिकोत्सव का आयोजन कल 12 मार्च शुरू होगा। महिलाओं का सांस्कृतिक जुलूस 13 मार्च को निकलेगा।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

महिला कल्याण संस्था की स्थानीय कार्यालय में हुई बैठक में 12 व 13 मार्च, 2022 को होने वाले महिला होलिकोत्सव की तैयारियों को लेकर विचार—विमर्श किया गया।

जिसमें तय किया गया कि 12 मार्च को 11 बजे से नंदा देवी मंदिर परिसर में होलिकोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी सुश्री वंदना सिंह द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, आनंद बगड़वाल आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

सर्वप्रथम स्कूलों की छात्राओं की होली प्रतियोगिता की जाएगी। उसके बाद महिलाओं की होली प्रतियोगिता होगी। जो महिलायें प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करेंगी वह दूसरे दिन बाहर से आने वाली महिला टीमों के साथ प्रतिभाग करेंगी। 13 मार्च को सभी 19 टीमों का सांस्कृतिक जलूस सिद्ध नोला से आरम्भ होगा। जिसका उद्घाटन विनीता लखचोरा द्वारा किया जाएगा। जलूस मुख्य बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर परिसर पहुंचेगा, जहां 01 बजे से प्रतियोगिता आरंभ होगी।

13 मार्च को बतौर मुख्य अतिथि नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अध्यक्षता विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा की जायेगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी रहेंगे। इस मौके पर सभी महिलाओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा, सतीश जोशी, ममता चौहान, मंजू जोशी, अनिता रावत, आशा कर्नाटक, आशा पंत, दीपा जोशी, मंजू रावत, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, सरला बिष्ट, इंद्रा लोहानी, सुनयना मेहरा आदि मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments