जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल और भाजपा के मोहन सिंह माहरा के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस से बढ़त बनाये हैं।
दूसरे राउंड में यहां भाजपा के मोहन सिंह मोहरा को 3736 तथा कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल को 2429 मत प्राप्त हुए हैं। यहां पहले राउंड में कांग्रेस को 1318 तथा भाजपा के पक्ष में 2028 मत पड़े थे।
उधर भारत निर्वाचन आयोग से जारी लेटस्ट सूचना के अनुसार उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के रूझान प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 44 सीटों पर भाजपा तथा 22 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 2 सीटों पर निर्दलीय तथा 2 सीटों पर बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा के पक्ष में कुल मतदान प्रतिशत 44.1 तथा कांग्रेस के पक्ष में 38.9 बताया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।