HomeBreaking Newsविस चुनावों के प्रारंभिक रुझानों में चार राज्यों में भाजपा आगे, पंजाब...

विस चुनावों के प्रारंभिक रुझानों में चार राज्यों में भाजपा आगे, पंजाब में आप आगे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक रुझान सामने आने लगे हैं जिनमें अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) बढ़त बनाये हुए है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। आम आदमी पार्टी पंजाब में प्रांरभिक रुझानों में बढ़त बनाये हुए है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पिछड़ रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पूर्वाह्न पौने 10 बजे 126 सीटों के प्रांरभिक रुझान सामने आ गये थे जिनमें से भाजपा 77, समाजवादी 34, राष्ट्रीय लोक दल चार, अपना दल (एस) चार, कांग्रेस तीन और बसपा एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है।

पंजाब में 107 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) 79 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 16, शिरोमणि अकाली दल सात और भाजपा तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

उत्तराखंड में 33 सीटों के प्रारंभिक रुझान में भाजपा 19, कांग्रेस 12 आगे चल रही है। इस राज्य में बहुजन समाज पार्टी भी बढ़त बनाये हुए है। मणिपुर की 21 सीटों के रुझान आ गये हैं जिनमें से भाजपा नौ, कांग्रेस चार, जनता दल (यू) तीन सीटों पर आगे चल रही है।

गोवा की 32 सीटों के शुरुआती रुझान में भाजपा 13, कांग्रेस 11, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में, मणिपुर में दो और अन्य सभी राज्यों में एक-एक चरण में मतदान कराये गये थे। उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,गोवा और में भाजपा सत्तारूढ़ थी जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments