HomeUttarakhandAlmoraशुरू हुई मतगणना, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें ! पढ़िये, कहां कितने राउंड...

शुरू हुई मतगणना, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें ! पढ़िये, कहां कितने राउंड की मतगणना

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER ALMORA/NAINITAL

यहां Jagat Singh Bisht Institute of Hotel Management and Catering Technology में अल्मोड़ा तथा एमबीपीजी डिग्री कालेज हल्द्वानी नैनीताल जिले की सभी 6—6 विधानसभा सीटों की मतगणना का कार्य डाक पत्रों की गिनते के साथ शुरू हो गया है। इसके बाद इवीएम से गणना शुरू होगी

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अल्मोड़ा विधानसभा में कुल 50 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार सबसे पहले चुनाव परिणाम रानीखेत विधानसभा और सबसे आखिर में जागेश्वर विधानसभा के परिणाम आएंगे। यहां गत 14 फरवरी को सभी विधानसभाओं के कुल 911 बूथों पर मत पड़े थे। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और बिना प्रवेश पत्र किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

यहां द्वाराहाट विधानसभा के 149 बूथों के लिए 13 राउंड मतगणना के होंगे। इसके अलावा सल्ट के 139 बूथों पर 12, रानीखेत 136 बूथों र 12, सोमेश्वर 145 बूथों पर 13, अल्मोड़ा 155 बूथों पर 13 तथा जागेश्वर 187 बूथों पर 16 राउंड मतगणना के होंगे।

वहीं नैनीताल विधानसभा में भी मतगणना का काम शुरू हो चुका है। नैनीताल जिले की 06 विधानसभा सीटों पर कुल 5 लाख 14 हजार 778 मतदाता अपने—अपने विधायकों का चुनाव करेंगे। यहां कुल 63 लोग चुनावी समर में उतरे थे। ज्ञात रहे कि नैनीताल जनपद की 06 सीटों हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर, भीमताल और नैनीताल के मतों की गिनती एमबीपीजी डिग्री कालेज में चल रही है। बता दें कि यहां हल्द्वानी व लालकुआं हॉट सीटें हैं, जहां सर्वाधिक 13-13 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। वहीं सुरक्षित सीट नैनीताल से पांच लोगों ने चुनाव लड़ा है। लालकुआं में जहां पूर्व सीएम हरीश रावत तो हल्द्वानी में सुमित हृदयेश की प्रतिष्ठा भी दावं पर लगी है।

यह भी उल्लेखनीय है कि इस बार भी उत्तराखंड की 70 सीटों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 40 से 45 सीटों पर आमने-सामने, तो 25 से 30 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। कुछ एक सीटों पर बसपा, उक्रांद, आप और निर्दलीयों की मौजूदगी ने भी इस चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है। माना जा रहा है दोपहर 2 से 3 बजे तक की मतगणना के राउंड के बाद यह साफ हो जायेगा कि कहां से कौन चुनाव जीत रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments