HomeDelhiहल्द्वानी से दिल्ली का सफर महज साढ़े 5 घंटे में, चलेंगी नॉन...

हल्द्वानी से दिल्ली का सफर महज साढ़े 5 घंटे में, चलेंगी नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें – जानिए टाइम-टेबल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सप्ताह या महीने में दो तीन बार दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जी हां आज रविवार 6 मार्च से प्रतिदिन हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रोडवेज की तीन नॉन स्टॉप वाल्वो बसें चलेंगी। ये बसें Haldwani to Delhi तक के सफर में केवल रुद्रपुर में सवारी उतारने के लिए ही रुकेंगी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यह भी पढ़िये — Success story : हिमांशु के पेपरे मैशे में सजीव हुई उत्तराखंडी संस्कृति ! बाज़ार में जबरदस्त डिमांड

रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें यात्रियों को हल्द्वानी से दिल्ली व दिल्ली से हल्द्वानी तक का सफर महज साढ़े 5 घंटे में पूरा कराएंगी। अब तक की सेवाओं में 8 घंटे का समय लगता रहा है। नॉन स्टॉप वाल्वो बसें (valvo buses) किसी भी शहर के अंदर से नहीं जाएंगी, बल्कि बाईपास (bypass) से गुजरेंगी। इससे अनावश्यक लगने वाले जाम में बसें नहीं फसेंगी।

बीते दिनों परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने हल्द्वानी बस स्टेशन (Haldwani Bus Station) का निरीक्षण किया था। रोडवेज अफसरों की बैठक लेते हुए उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं जानी। जीएम जैन ने अफसरों से कहा कि देहरादून से दिल्ली तक संचालित होने वाली रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें (non stop volvo buses) यात्रियों को खूब पसंद आ रही हैं।

हल्द्वानी : पुलिस सिपाही की पिटाई से युवक ने काटी हाथ की नसें, मौत – सिपाही सस्पेंड

ऐसे में हल्द्वानी से भी इस तरह की सेवा शुरू की जा सकती है। जीएम के इस सुझाव को धरातल पर लाने के लिए शुक्रवार को रोडवेज काठगोदाम डिपो के अफसर दिनभर जुटे रहे। तय किया गया कि हल्द्वानी बस स्टेशन से रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें रविवार 6 मार्च से संचालित की जाएंगी। दिनभर में अलग-अलग समय पर 3 बसों का संचालन किया जाएगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) के पास अपनी वॉल्वो बसें नहीं होती हैं। प्रबंधन अनुबंध के तहत वॉल्वो बसें चलाता है। काठगोदाम डिपो को दिल्ली मार्ग के लिए आठ वॉल्वो मिली हैं। राहत की बात ये है कि यात्रियों को इन सुपरफास्ट बसों में सफर करने के ऐवज में वॉल्वो की सामान्य बसों के बराबर ही किराया देना होगा।

अब जान लेते है बसों का टाइम टेबल bus time table
-पहली बस – सुबह 6 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी, दोपहर 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे वापसी होगी और शाम 7:30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी।
-दूसरी बस – दोपहर 11:30 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी और शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी रात को 11:30 बजे वापसी होगी और अगली सुबह 5 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी।
-तीसरी बस – रात 11 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी और अगली सुबह 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी सुबह 11 बजे वापसी होगी और शाम 4:30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी।

उत्तराखंड : यहां अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल

Haldwani : व्यापार मंडल के निष्क्रिय पदाधिकारियों में होगा फेरबदल, प्रदेश कार्य समिति की बैठक

लालकुआं : चलते ट्रक से बाइक पर गिरी लकड़ी की जड़, बाल-बाल बचा बाइक सवार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments