HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती आईटीबीपी जवान की मौत

लालकुआं : सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती आईटीबीपी जवान की मौत

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। हल्दूचौड़ स्थित 34 वीं आईटीबीपी वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौत के बाद जवान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से नेपाल के फैटिखोला जिला सैबजा का रहने वाला 40 वर्षीय आईटीबीपी का जवान दुर्गा बहादुर थापा को गत एक मार्च को आईटीबीपी परिसर में चक्कर आने पर तबीयत बिगड़ जाने के चलते जवानों ने हेड कांस्टेबल दुर्गा बहादुर थापा को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार की दोपहर को मौत हो गई। हल्द्वानी के मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्गा बहादुर थापा 2001 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था।

आईटीबीपी के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कांडपाल का कहना है कि 3 दिन पूर्व चक्कर आने से उक्त जवान की हालत बिगड़ गई थी उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, तथा नेपाल से उसके परिजनों को भी बुलवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक जवान के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उक्त मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Indian Navy में निकली बंपर भर्तीयां, 10th पास 20 मार्च तक करें अप्लाई, Read details

आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यूक्रेन में भारतीय छात्र हरजोत सिंह को लगीं चार गोलियां, अस्पताल में भर्ती – वीडियो में देखें क्या बोले हरजोत

हल्द्वानी : विद्युत विभाग वसूलेगा 24 करोड़ 51 लाख रुपये, कार्रवाई शुरू – 12 मार्च तक जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments