यूक्रेन में भारतीय छात्र हरजोत सिंह को लगीं चार गोलियां, अस्पताल में भर्ती – वीडियो में देखें क्या बोले हरजोत

0
हरजोत सिंह यूक्रेन के कीव सिटी के अस्पताल में भर्ती है.

नई दिल्ली। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस और यूक्रेनी सेना के बीच भीषण युद्ध के बीच भारतीय छात्र हरजोत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि राहत की बात है कि हरजोत की हालत खतरे से बाहर है और इस वक्त वह कीव अस्पताल में भर्ती है।


ADVERTISEMENTS

हरजोत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुआ कहा कि, हम 27 को फरवरी को कीव से ल्वीव जाने के लिए ट्रेन में बैठने गए लेकिन ट्रेन में बोडिंग नहीं हो पाई, जिसके बाद हम 3 लोगों ने एक कैब बुक किया और ल्वीव जाने के लिए रवाना हुए लेकिन तीसरी चौकी के रास्ते में सुरक्षा कारणों से हमें वापस जाने के लिए कहा गया था। वापस आते समय कीव सिटी में हमारी कार पर कई गोलियां चलाई गईं, जिससे मुझे चार गोलियां लगीं। एक गोली छाती में, एक हाथ में और दो पैर में लगी हैं।

हरजोत सिंह ने आगे बताया कि उन्हें 2 मार्च को होश आया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसे गोली लगी थी, जो निकाल दी गई हैं। हरजोत ने कहा कि मेरा पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने बताया की वह दिल्ली के रहने वाले है, उन्होंने 2 मार्च को सबसे पहले डॉक्टर के फोन से घर कॉल किया। जिसके बाद हरजोत सिंह के पिता केसर सिंह और मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हरजोत ने बताया वह लैंग्वेज की पढ़ाई और काम करने के लिए यूक्रेन आया था। हरजोत ने उसकी जान बचाने के लिए डाक्टरों का धन्यवाद किया है। News WhatsApp Group Join Click Now

हरजोत ने आगे कहा, “भारतीय दूतावास से अभी तक उसे कोई समर्थन नहीं मिला है। मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, हर दिन वे कहते हैं कि हम कुछ करेंगे लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं की,” उसके पास मोबाइल के अलावा कुछ नहीं है बैग और पासपोर्ट सब गायब है। उसने भारत सरकार से अपील की कि उसे सुरक्षित वापस भारत भेजा जाए।

हरजोत ने आगे कहा, मृत्यु के बाद आप चार्टर (विमान) भेज दें तो कोई फर्क नहीं पड़ता…भगवान ने मुझे दूसरा जीवन दिया है, मैं इसे जीना चाहता हूं। मैं दूतावास से अनुरोध करता हूं कि मुझे यहां से निकाल दें, मुझे व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं प्रदान करें, दस्तावेज के साथ मेरी मदद करें…:।

Uttarakhand : अपने प्यारे डॉगी के साथ वतन लौटे ऋषभ कौशिक, Dog Lovers कर रहे सलाम

हल्द्वानी : हेड ​इंजरी से सुशीला तिवारी में भर्ती आईटीबीपी जवान की मौत

नैनीताल : राजस्थान से आये युवक ने खुद को गोली मार दे दी जान, यह है वजह

उत्तराखंड : छात्रा वंशिका का हत्यारा आदित्य तोमर गिरफ्तार

Uttarakhand : फैशन मॉडलिंग से जुड़ी युवती से दुष्कर्म, साथी मॉडल पर केस दर्ज

ADVERTISEMENTS