HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सांस्कृतिक एवं बागनाथ नगरी बनी...

अल्मोड़ा/बागेश्वर: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सांस्कृतिक एवं बागनाथ नगरी बनी शिवमय

—व्रत के साथ जलाभिषेक और विशेष पूजा—अर्चना
—कुछ जगहों लगा शिवरात्रि का मेला
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
महाशिवरात्रि पर्व पर अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया। इस मौके पर शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। शिवभक्तों ने मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए विशेष पूजा अर्चना की। इस सब से वातावरण भक्तिमय बना।
अल्मोड़ा: महा शिवरात्रि पर सांस्कृतिक नगरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयनाद के साथ जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र के साथ दूध, शहद, हल्दी आदि पवित्र सामग्रियां अर्पित कर जल का अभिषेक किया। शिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह मंदिरों को सजाया गया था। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे थे। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में ऊं नम: शिवाय मंत्र के स्वर गुंजायमान रहे।

अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध जागेश्वरधाम, देवस्थल, नंदादेवी, पातालदेवी, विश्वनाथ, बेतालेश्वर, बद्रेश्वर, रत्नेश्वर, खगमरा, कपिलेश्वर आदि शिवालयों में खासी भीड़ रही। कई जगह शिवालयों में भजन—कीर्तन हुए। जिससे माहौल भक्तिमय बना। उधर जैंती क्षेत्र के पावनेश्वर धाम पुभाऊं, चित्रेश्वर महादेव, टंकेश्वर महादेव, विष्णु मंदिर डोल, ऊंटेश्वर महादेव कनरा, एडाद्यो आदि मंदिरों में शिवरात्रि का मेला लगा।
बागनाथ नगरी शिवमय

बागेश्वर: यहां बागनाथ मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के पावन जल में स्नान किया। उन्होंने बाबा बागनाथ का सरयू के पवित्र जल से अभिषेक किया। भक्तों ने शिव को बेलपत्र अर्पण किया। उनकी विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर बैठे पंडितों ने भक्तों की पूजा करवाई। नीलेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर विशाल मेला लगा। भक्तों ने भारी संख्या में नीलेश्वर पहाड़ी पर बने महादेव मंदिर में जाकर शीश नवाया। उन्होंने भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाए। बेर का भोग लगाया। उन्होंने शिव से मनोकामना की पूर्ति के लिए वरदान मांगा। भक्तों की बम-बम भोले के गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

नीलेश्वर महादेव मंदिर में मेला लगा। भारी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। भगवान शिव से सुख, समृद्धि और खुशहाली का वरदान मांगा। इधर, शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने दोनों मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।

Ad Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments