HomeNationalअमूल दूध के बढ़े दाम - आज से 2 रुपये प्रति लीटर...

अमूल दूध के बढ़े दाम – आज से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा

नई दिल्ली। अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। आज 1 मार्च यानी मंगलवार से अहमदाबाद और सौराष्ट्र (गुजरात) के बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर हो जाएगी। साथ ही अमूल ताजा के प्रति 500 मिलीलीटर दूध के लिए 24 रुपये और प्रति 500 मिली अमूल शक्ति दूध के लिए 27 रुपए चुकाने होंगे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (GCMMF) ने एक वर्ष पूरा होने से पहले दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे। यह मूल्य वृद्धि अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर प्रभावी होगी, जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं। तकरीबन 7 माह और 27 दिन के अंतराल के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि कीमतों में इजाफे का कारण है।

जीसीएमएमएफ के अनुसार, पिछले 2 वर्षों में अमूल ने अपने ताजा दूध श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष केवल 4% की वृद्धि की है। दामों में यह इजाफा पैकेजिंग, रसद, पशु आहार लागत में वृद्धि के कारण किया जा रहा है, इस प्रकार दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में भी इजाफा हुआ है।

संघ की मानें तो वह ग्राहकों से मिलने वाले हर 1 रुपये में से करीब 80 पैसे दुग्ध उत्पादकों को बांट देता है। इस तरह अब दामों में बढ़ोतरी से ज्यादा दूध उत्पादन के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

उत्तराखंड हादसा : सड़क हादसे में युवती समेत दो की मौत, तीन व्‍यक्ति घायल

उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, इस दिन खुलेंगे कपाट

Russia Ukraine War : रूस आज करेगा फाइनल : कीव पर शुरू हुआ बड़ा हमला, 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments