HomeUttarakhandNainitalचौकी इंचार्ज ने यातायात व कोविड नियमों के उल्लंघन पर किये चालान,...

चौकी इंचार्ज ने यातायात व कोविड नियमों के उल्लंघन पर किये चालान, दिया यह संदेश

ADVERTISEMENTS

कहा, “अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना, गाइडलाइंस का करें पालन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह बात चौकी इंचार्ज क्वारब गोविंदी टम्टा ने चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान कही।

पीजी में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, कुक के खिलाफ केस दर्ज

चौकी इंचार्ज ने कहा कि प्राय: देखने में आ रहा है कि लोग इन दिनों कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी नहीं बरत रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना है। इस दौरान उन्होंने मास्क का प्रयोग नहीं करने पर चालान भी किये। चौकी इंचार्ज की ओर से अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी व आवश्यक कागजात नहीं होने पर सख्त रूख अख्तियार किया गया। जिसके तहत एमबी एक्ट में 1500 रूपये के चालान हुए। साथ ही पुलिस एक्ट में एक 250 रूपये का चालान भी किया। यही नहीं कोविड एक्ट के तहत भी एक 200 रूपये का चालान हुआ।

यह भी पढ़ें, पांच दिन से महिला लापता, बेटे ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

चौकी इंचार्ज गोविंद टम्टा ने आम जनता और वाहन चालकों से मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि पर्वतीय मार्गों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालक अहम भूमिका निभा सकते हैं। वाहनों में ओवर लोडिंग अकसर दुर्घटनाओं की वजह बनती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बगैर जरूरी कागजात वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज के साथ कांस्टेबल आनंद राणा, नंदन भाकुनी, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments