HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: एक माह से विवाहिता लापता, खोजबीन करते थके परिजन

Bageshwar News: एक माह से विवाहिता लापता, खोजबीन करते थके परिजन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कांडा (बागेश्वर)
कांडा क्षेत्र के गांव मलसूना की एक 27 वर्षीया विवाहिता 25 जनवरी, 2022 से लापता है। उसकी खोजबीन करते परिजन थक चुके हैं, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार मलसूना गांव निवासी 27 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी नरेंद्र भौर्याल गत 25 जनवरी को दिन में घर से अपने मायके मजगांव कमेड़ीदेवी जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह न तो मायके पहुंची और न ही वापस लौटी। तब से परिजन लगातार उसे खोज रहे हैं, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला है। अंतत: थक—हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुगदी दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, बीमारी का इलाज भी चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 बनाम अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments