HomeBreaking NewsBreaking : युवक भेज रहा अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने की धमकी,...

Breaking : युवक भेज रहा अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

Accused sending dirty messages to relatives

लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने कोतवाली पुलिस को एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर उनकी भतीजी को अपने साथ भागने का प्रयास करने तथा परिजनों को गंदे मैसेज भेजने का अरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

महिला ने पुलिस ने शिकायत करी कि हेमराज उर्फ हेमंत बरेली का रहने वाला है, लेनिक इन दिनों हल्द्वानी रह रहा है। तहरीर में उन्होंने बताया कि उक्त युवक दो माह पूर्व उनकी भतीजी को बहला-फुसला कर भगा लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही युवती मिल गई थी। जिसके बाद से लड़की युवक से कोई वास्ता नहीं रख रही है। जिस कारण यह लड़का बौखला गया है और बत्तमीजी पर उतारू है।

उन्होंने बताया कि लड़की फिलहाल अपनी बुआ के घर रह रही है, पर लड़का उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। हेमराज उर्फ हेमंत बार—बार नंबर बदल-बदल कर उसकी भतीजी को परेशान कर रहा है। साथ ही परिजनों को भी अश्लील मैसेज भेज रहा है। वह उनकी भतीजी पर घर से जेवरात और नकदी लेकर भागने का लगातार दबाव बना रहा है। युवक ने धमकी दी है कि लड़की उसके साथ नहीं भागी तो वह उसके अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इधर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments