यहां एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद हालत बिगड़ गई। उसे गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां चिकित्सक उपचार में जुटे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल अंतर्गत नीलकंठ निवासी गौरव पंवार (25 साल) पुत्र विनोद पंवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। उसको भर्ती कराने आये दोस्त ने बताया कि गौरव ने धोखे से दवा समझ कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत स्थिर बनी थी और उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने बताया कि युवक को उसके दोस्त अमित रावत ने अस्पताल भर्ती कराया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।