HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: संयुक्त टीम जांच को पहुंची खनन क्षेत्र, कई कमियां पाई

Bageshwar News: संयुक्त टीम जांच को पहुंची खनन क्षेत्र, कई कमियां पाई

-कौशल्या नदी में मलबा पाया
-खान क्षेत्र से बाहर भी खनन
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ग्रामीणों ने शिकायत पर राजस्व उप निरीक्षक आरसी आर्या ने ढूंगा में चल रही खान का निरीक्षण किया, तो वहां पर काफी कमियां पाई गई। कौशल्या नदी में मलबा पाया तो कई स्थान पर खान क्षेत्र से बाहर खनन करना पाया गया। राजस्व उपनिरीक्षक ने कहा है कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि ढूंगापाटली के ग्रामीण व ग्राम प्रधान लंबे समय से ढूंगा में रात में जेसीबी चलाने व कौशल्या नदी को प्रदूषित करने की शिकायत कर रहे थे। जिस पर उपजिलाधिकारी व खान विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक आरसी आर्या व खान विभाग के कर्मचारियों ने खान का निरीक्षण
किया। ग्रामीणों ने कहा कि खान मालिक रात तक जेसीबी चला रहे हैं जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जांच टीम ने पाया कि
कौशल्या नदी में भारी मात्रा में मलबा डाला गया है, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। इसके अलावा खान क्षेत्र में अन्य कमियां पाई गई। वहीं जांच दल के
समक्ष ग्रामीणों व खान मालिक के बीच समझौता हुआ कि वह नदी में डाला गया मलबा हटाएगा तथा सायंकाल के बाद जेसीबी नहीं चलाएगा। इधर उपनिरीक्षक ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे इसके बाद उनके स्तर से ही कार्रवाई होगी।
अब जांच पर नजर
बागेश्वर। ढूंगा में नियमों को ताक में रखकर अवैध खनन व नदी प्रदूषित करने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था, फलस्वरूप प्रशासन ने जांच कराई। अब जांच टीम का कहना है कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उन्हीं के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इधर अब विभिन्न संगठनों व ग्रामीणों की नजर कार्रवाई पर टिकी है।
रिपोर्ट का इंतजार—लेखराज

जिला खान अधिकारी लेखराज ने मामले पर कहा है कि प्रशासन के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खान क्षेत्र का दौरा किया है और जांच की है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments