HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: सब कुछ सामान्य सा, लेकिन कोरोना लगातार लगा रहा हाजिरी,...

Corona Update: सब कुछ सामान्य सा, लेकिन कोरोना लगातार लगा रहा हाजिरी, आज अल्मोड़ा में 11 नये पॉजिटिव केस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भले ही कोविड को लेकर प्रतिबंधों में काफी छूट मिली है और सब कुछ सामान्य सा प्रतीत हो रहा हो, लेकिन कोरोना गया नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बनाए हुए है। उतार—चढ़ाव के बीच जिले में कोरोना ​संक्रमितों के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। इसी क्रम में आज जिले में 11 नये संक्रमित मिले हैं।
अल्मोड़ा जनपद में आज कोरोना के 11 नये पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 01 ताकुला, 04 लमगड़ा, 01 द्वाराहाट, 03 चौखुटिया एवं 02 देघाट क्षेत्र के मामले हैं। जिले में अब तक कुल केस 16,029 आ चुके हैं, इनमें से 15,395 केस डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं। वर्तमान में 58 एक्टिव केस हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments