यात्रीगण कृपया ध्यान दें : काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ और काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल गरीब रथ को लेकर आई अपडेट

0
रेलवे समाचार: काठगोदाम से चलने और आने वाली इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन

बरेली। रेलवे प्रशासन ने पूर्व में जारी सूचना के अनुसार 12208/12207 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस एवं लिंक गाड़ी सं. 12210/12209 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस को इंड ऑन रेक से एलएचबी रेक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। अब इस गाड़ी को अगले आदेश तक पूर्ववत कन्वेन्शनल इंड ऑन जनरेटर रेक से संसोधित संरचना के अनुसार निम्नवत चलाया जायेगा।


ADVERTISEMENTS

संसोधित संरचना के अनुसार 12208/12207 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस में जम्मूतवी से 13 फरवरी, 2022 से तथा काठगोदाम से 15 फरवरी, 2022 से तथा 12210/12209 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस में काठगोदाम से 14 फरवरी, 2022 से तथा कानपुर सेन्ट्रल 15 फरवरी, 2022 से जनरेटर सह लगेज यान के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 03 कोचों सहित कुल 13 कोच लगाये जायेंगे।

कांग्रेस को बड़ा झटका – पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

CISF Constable Recruitment 2022: सीआईएसएफ ने निकालीं कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, यहां करें अप्लाई

Uttarakhand Breaking : इंजीनियर की 01 साल बाद मिली लाश, 100 से अधिक शवों का अब भी इंतजार

ADVERTISEMENTS