HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: आइस्क्रीम व सॉफ्टी की दुकान से मिली शराब, एक गिरफ्तार

Almora News: आइस्क्रीम व सॉफ्टी की दुकान से मिली शराब, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलांतर्गत एफएसअी टीम चौखुटिया ने चेकिंग कर चौखुटिया थानांतर्गत गनाई बाजार में क्रांतिवीर चौक के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 10 हजार रुपये की शराब बरामद की है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एफएसटी टीम ने लक्ष्मण सिंह अधिकारी पुत्र स्व. खीम सिंह अधिकारी निवासी-गनाई, थाना-चौखुटिया, जिला-अल्मोड़ा की दुकान से 30 अद्धे IGL no-1 Gold xxx Rum मार्का अंग्रेजी शराब व 5 बोतल गॉडफादर मार्का बियर बरामद की गई, जबकि दुकान अधिकारी आइसक्रीम, सॉफ्टी एवं टी स्टॉल नाम से है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ थाना चौखुटिया में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया है। बरामद शराब की कीमत 10,500 रुपये बताई गई है। शराब बरामदगी टीम में एफएसटी टीम के प्रभारी रमेश चंद पांडे, एसआईदेवेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबिल दीपक कुमार, होमगार्ड बलवंत राम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments