HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर मुखर्जी को किया याद, अखंड भारत के सपने...

अल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर मुखर्जी को किया याद, अखंड भारत के सपने को साकार करने का आह्वान

अल्मोड़ा। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि पर यहां भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यों को याद कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके सपनों को साकार करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री अजेय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान, संघ में उनके योगदान व देश हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों व विचारधारा को आत्मासात करते हुए अखंड भारत के सपने को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम किया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक झंडा एक निशान के सपने को साकार करने के लिए जो बीज बोया था, आज वह बीज वट वृक्ष बन गए हैं। इसी का प्रतिफल है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने को ओर अग्रसर है। इस मौके पर डीबीसी के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, मनोज जोशी, पंकज जोशी, तुषारकांत जोशी, रमेश बहुगुणा, गौरव पंत, करन पंत, लता पांडे समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments