HomeUncategorizedभाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा का व्यापक जन संपर्क, हर वक्त साथ निभाने...

भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा का व्यापक जन संपर्क, हर वक्त साथ निभाने का वायदा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया लोगों से किया जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लोगों के बीच रखा। साथ ही वायदा किया कि यदि जनता उन्हें इस बार मौका देती है तो वह हर वक्त आम जन के साथ खड़े रहेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कैलाश शर्मा ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और धामी सरकार द्वारा प्रदेश में अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति के पास जनहित की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता समाज के गरीब तबके के व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कैलाश शर्मा हर वक्त आपके साथ खड़ा रहेगा। भाजपा प्रत्याश ने आज मटेला, रैलकोट, पसेड, उड़ियारी, लाइन स्टेट, हवालबाग का भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ सुरेंद्र मेहता, सुनील बिष्ट, जगदीश तिवारी, गोपाल रायल, संजय बिष्ट, जगदीश बिष्ट, मोहन बिष्ट, रमेश बिष्ट, जमन सिंह, जीवन सिंह, सचिन, आनंद बिष्ट, आनंद डंगवाल, बच्ची बिष्ट, हरीश बिष्ट, सुरेश, चंदन आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments