HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आग में झुलस कर मर गई 06 माह की मासूम,...

अल्मोड़ा : आग में झुलस कर मर गई 06 माह की मासूम, चिल्लाती रह गई बेबस मां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां धौलादेवी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा खेती के सिद्धि तोक में गैस सिलेंडर के रिसाव से कमरे में सो रही छह माह की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। वहीं पूरा मकान जलकर खाक हो गया। गत दिवस अत्यंत गमगीन माहौल में बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अग्निकांड के बाद स्वाह हुआ गोपाल राम का मकान

बतया जा रहा है कि गोपाल राम पुत्र मोहन राम दिल्ली में किसी होटल में नौकरी करते हैं। इन दिनों वह घर आये थे। घर पर उनके पिता मोहन राम, मां मोहिनी देवी, पत्नी सुनीता, ढाई वर्ष का बेटा लक्की और छह माह की बेटी प्रिया रहते हैं। गत दिवस मोहन राम किसी विवाह समारोह में गये थे। सुबह के समय उनकी पत्नी सुनीता देवी बाथरूम में ढाई साल के बेटे को नहला रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर के रिसाव से घर पर आग लग गई। जब तक सुनीता देवी बाहर आई तो मकान आग की लपटों में घिर चुका था।

कमरे में उनकी 6 माह की बच्ची प्रियंका पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। बेबस मां जब चीखी—चिल्लाई तो ग्रामीणों ने पानी डाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा मकान जल चुका था और मासूम बच्ची भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।इस भीषण अग्निकांड में गोपाल राम का सब बर्बाद हो चुका है। सारा सामान जलकर खाक हो गया है। प्रभावित परिवार अब पड़ोसियों के यहां रहने को मजबूर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments