HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश की एक और नर्सिंग आफिसर कोरोना पाजिटिव,...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश की एक और नर्सिंग आफिसर कोरोना पाजिटिव, गुमानीवाला और पौड़ी के दो और लोगों को कोरोना

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इनमें दो स्थानीय निवासी हैं जबकि एक पौड़ी जिले का निवासी है। एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बीस बीघा, बापूग्राम, ऋषिकेश निवासी एम्स ऋषिकेश के कॉर्डियोलॉजी विभाग की 31 वर्षीया महिला नर्सिंग ऑफिसर जो कि बीते शनिवार 20 जून को बुखार की शिकायत के साथ इमरजेंसी में आई थीं। जिनका इसी दिन कोविड सैंपल लिया गया था, जो कि सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह महिला नर्सिंग ऑफिसर 20 जून से ही होम क्वारंटाइन थी। महिला नर्सिंग ऑफिसर 25 अप्रेल से 5 जून तक छुट्टी पर थी, वह जिस क्षेत्र में रहती है वह कंटेनमेंट जोन घोषित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पेशेंट को एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। दूसरा मामला अमितग्राम, गुमानीवाला ऋषिकेश क्षेत्र का है। अमितग्राम निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति बीती 20 जून को बुखार, खांसी व छाती में दर्द की शिकायत लेकर एम्स की इमरजेंसी में आए थे। जिनका यहां कोविड सैंपल लिया गया व उन्हें कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। बताया गया कि यह व्यक्ति बीते बृहस्पतिवार 18 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें आइसोलेशन से कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरा मामला पौड़ी जिले से जुड़ा है। पौड़ी गढ़वाल निवासी एक 52 वर्षीय व्यक्ति जिसका कि एम्स में कैंसर उपचार चल रहा है व एम्स अस्पताल की आईपीडी में भर्ती हैं। इनका पहला कोविड सैंपल बीती 16 जून को लिया गया था, जो कि नेगेटिव आया था। इनका दूसरा सेंपल 20 जून को लिया गया था, जो सोमवार को पॉजिटिव आया है। पेशेंट को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments