Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर
उत्तरकाशी में आज शनिवार भूकंप का तीव्र झटका महसूस होने से लोग सकते में आ गये। हालांकि भूकंप से जान—माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 3.15 बजे महसूस किये गये, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूड मापी गई है। यह झटका केवल कुछ सेकेंड तक लोगों ने महसूस किया। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 10 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। उत्तरकाशी आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का सूचना नहीं है। ज्ञात रहे कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।