देहरादून। चमोली जनपद के सुनाली इलाके के कोट कंडारा गांव निवासी आठवीं राइफल के जवान सुरेंद्र नेगी ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया है। बतायया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ सैक्टर में पेट्रोलिंग से वापस आते समय देश के लिए शहीद हो गए।
दूसरी ओर भारतीय सेना के हवलदार दीपक कार्की ने भी नियंत्रण रेखा के साथ नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में अपनी जान गंवा दी है। भारतीय सेना के हवलदार दीपक कार्की ने नियंत्रण रेखा के साथ नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में अपनी जान गंवा दी है। लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए हवलदार दीपक कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वह वीरगति को प्राप्त हुए। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। घटना की जानकारी शहीद के परिवार को दे दी गयी है।
ब्रेकिंग न्यूज : पाक सीमा पर उत्तराखंड के दो जवान शहीद
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

