HomeUttarakhandAlmoraमौसम अलर्ट : फिर जारी हुआ बर्फवारी—बारिश का अलर्ट, झेलना पड़ेगा सर्दी...

मौसम अलर्ट : फिर जारी हुआ बर्फवारी—बारिश का अलर्ट, झेलना पड़ेगा सर्दी का सितम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

गत दिवस नैनीताल—अल्मोड़ा सहित विभिन्न पर्वतीय जनपदों में हुई बर्फवार के बाद आज पुन: मौसम विभाग ने मैदानी व पर्वतीय जनपदों में बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ों में 24 घंटे के भीतर बर्फवारी की सम्भावना जाहिर की है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
नैनीताल में बर्फवारी का ताजा नजारा : फोटो — वीएमएस खाती

मौसम विभाग केंद्र देहरादून से आज शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधमिसंह नगर तथा चंपावत जनपदों के अनेक स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश एवं बर्फवारी की सम्भावना है। वहीं नैनीताल व चंपावत में तीव्र वर्षा तथा 2500 मी. से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी की सम्भावना जाहिर की गई है।

फोटो — Anup Sah

केंद्र निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बारिश, बर्फवारी व ओलावृष्टि की सम्भावना है। मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम अत्यंत सर्द बना रहेगा।

यहीं नहीं, 24 घंटे के भीतर कुमाऊं के कई इलाकों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश तक हो सकती है। जिसको लेकर नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।उल्लेखनीय है कि गढ़वाल के अलावा कुमाऊं के नैनीताल में भारी बर्फवारी दर्ज की गई है। यहां 4.5 इंच हुई बर्फबारी हुई है। नैनीताल में 4.5 इंच, मुक्तेश्वर में 4 इंच, मसूरी में 1.6 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

Haldwani Breaking : Zomato delivery boy दोस्त के बेच रहा था स्मैक, पुलिस ने दबोचा

मौसम अलर्ट : फिर जारी हुआ बर्फवारी—बारिश का अलर्ट, झेलना पड़ेगा सर्दी का सितम

अल्मोड़ा: यहां परचून की दुकान से पकड़ी 07 पेटी शराब, दुकानदार गिरफ्तार

अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ रूट में फंसे सौ से अधिक वाहन, जेसीबी से बर्फ हटाकर निकाले वाहन, पर्यटक व यात्री

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : 7 फरवरी से खुलेंगे नवीं तक के स्कूल, शासन ने जारी किया आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments