HomeBreaking NewsUttarakhand : प्रियंका गांधी ने जारी किया 'उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र', जानें...

Uttarakhand : प्रियंका गांधी ने जारी किया ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’, जानें कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गजों के महारथी प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर पहुंची। यहां उन्होंने दून में एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणा पत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को जारी करते हुए इसमें शामिल मुख्य बातें बताई। उन्होंने यहां 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। पार्टी के घोषणा पत्र में रोजगार से लेकर महिलाओं तक को फोकस में रखा गया है। जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या कुछ है खास…

ADVERTISEMENTSAd

-21 तरह की पेंशन लागू करना।

-सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलेगी।

-उत्तराखंड में कड़ा भू कानून बनाने का वादा।

  • पहले साल 100 यूनिट बिजली फ्री और अगले साल 200 यूनिट बिजली का वादा।

-चार लाख लोगों को देंगे रोजगार।

-पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा। बनाया जाएगा खास पैकेज, बढ़ाया जाएगा रोजगा।

-पर्यटन पुलिस पोस्ट बना बढ़ाए जाएंगे रोजगार के अवसर।

-40 प्रतिशत सरकारी रोजगार में महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता।

-पुलिस विभाग में 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित।

-आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का मानदेय बढ़या जाएगा डेढ़ गुना।

-जिन परिवारों ने सबसे ज्यादा सही कोरोना की मार, उनको सालाना मिलेगी 40 हजार की मदद।

-गांव-गांव तक पहुंचाई जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं।

भाजपा सरकार ने पांच साल में नहीं किया कोई काम
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की जंग हर दिन रोचक हो रही है। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के दिग्गज देवभूमि का दौरा कर यहां की जनता को साधने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में काग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची और यहां चुनावी प्रचार को धार देने का काम किया। प्रियंका ने न सिर्फ अपना उत्तराखंड से जुड़ाव जाहिर किया, बल्कि भाजपा की सरकार पर भी जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कोई काम नहीं किया।

लालकुआं : हरियाणा के सीएम का स्वागत पड़ा महंगा, भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट पर मुकदमा दर्ज

Haldwani : चार बहनों के इकलौते भाई को वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत – अल्मोड़ा निवासी था युवक

मौसम अलर्ट, Uttarakhand : कल से इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, बर्फवारी की सम्भावना

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments