HomeBreaking Newsठग दंपत्ति : जेल की हवा खा भी नहीं सुधरे, दोबारा शुरू...

ठग दंपत्ति : जेल की हवा खा भी नहीं सुधरे, दोबारा शुरू कर दिया ठगी का धंधा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून में रहने वाले इस दंपत्ति को ठगी का ऐसा चस्का लगा कि 15 माह तक जेल की हवा खाने के बाद भी यह नहीं सुधरे और इन्होंने दोबारा ठगी का धंधा शुरू कर दिया है। पुलिस ने अब इनके खिलाफ फिर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलक रोड निवासी राधा कन्नौजिया ने कोतवाली में एक तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि निशांत जैन और उनकी पत्नी साहिबा जैन निवासी एमडीडीए कांपलेक्स निकट धारा चौकी बालाजी ट्रैडर्स के नाम से किटी चलाते हैं और इनका एमडीडीए कांपलेक्स में आफिस भी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि इस दंपत्ति ने उससे किटी के नाम पर 01 लाख 32 हजार रुपये जमा करवाए और किटी पूरी होने पर रुपये देने से इंकार कर दिया।

इधर इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि इस दंपत्ति के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह पति—पत्नी करीब 15 माह तक जेल में भी रहे। जमानत पर रिहा होते ही इन्होंने दोबारा यही सब शुरू कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments