HomeBreaking Newsमौसम अलर्ट : लीजिए धूप का आनंद, इस तारीख से पुन: बारिश—बर्फवारी...

मौसम अलर्ट : लीजिए धूप का आनंद, इस तारीख से पुन: बारिश—बर्फवारी के आसार

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के विभिन्न तमाम पर्वतीय व मैदानी जनपदों में लंबे समय तक पड़ी कड़ाके की ठंड और बारिश, बर्फवारी के दौर के बाद अब चटख धूप खिली है। हालांकि मौसम विभाग की ताजा जानकारी बता रही है कि मात्र दो दिन बाद पुन: मौसम अपना मिजाज बदल सकता है और पुन: आकाश काले घने बादलों से ढकेगा और धूप के दर्शन दुर्लभ हो जायेंगे।

अल्मोड़ा में खिली धूप

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड के तमाम जनपदों में लगभग एक सप्ताह से अधिक समय तक धूप नहीं खिल पाई थी। कहीं कम तो कहीं तेज बारिश व हल्की बर्फवारी के चलते काफी ठंड पड़ी थी। इसके बाद एक—दो रोज से धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि सुबह—शाम सर्द हवाओं के साथ कोहरा व देर रात पड़ रहा पाला अब भी दुश्वारियां पैदा कर रहा है।

इन दिनों खिल रही चटख धूप के बावजूद मौसम एक बार फिर मिजाज बदलने को आतुर है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में आगामी 02 फरवरी से फिर मौसम करवट लेगा। जिसके चलते, अधिकांश इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार बनते दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मु​ताबिक अगले दो रोज तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके बाद 02 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। यानी फरवरी माह में भी जबरदस्त ठंड का सितम झेलना पड़ सकता है। खास तौर पर फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों में कहीं मध्यम तो कहीं अधिक बारिश व बर्फवारी की सम्भावना है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments