HomeBreaking Newsनिर्वाचन आयोग राजनैतिक दलों के डिजिटल प्रचार पर सख्त, भेजा नोटिस, यह...

निर्वाचन आयोग राजनैतिक दलों के डिजिटल प्रचार पर सख्त, भेजा नोटिस, यह है मामला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

निर्वाचन आयोग ने बगैर एमसीएमसी से प्रमाणित कराये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर चुनाव प्रचार करने पर बीजेपी, कांग्रेस, आप और उक्रांद को नोटिस जारी किया है।

इन सभी से यह सवाल पूछा गया है कि क्या इन्होंने इस तरह की प्रचार सामग्री को मीडिया कंटेट मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से प्रमाणित कराया है अथवा नहीं। चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया है तो इस प्रचार को तुरंत रोक दिया जाये।

आदर्श आचार संहिता को लेकर यह सर्कुलर गत 24 जनवरी को जारी हुआ था, जिसमें साफ किया गया था कि विज्ञापन पूर्व प्रमाणित करवाने हैं

उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरे प्रदेश में न केवल राष्ट्रीय दलों, बल्कि क्षेत्रीय पार्टियों व निर्दलियों द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का प्रयोग किया जा रहा है। प्राय: हर पार्टी अपने राजनैतिक फेसबुक पेज पर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। फेसबुक में भी जमकर प्रचार किया जा रहा है। आरोप है कि इन राजनैतिक दलों द्वारा एमसीएमसी से इन विज्ञापनों व प्रचार को अधिप्रमाणित नहीं ​करवाया है।

बताया जा रहा है कि एमसीएमसी के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय ने चारों दलों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें साफ कहा गया है कि यदि इंटरनेट मीडिया पर चल रही प्रचार सामग्री को प्रमाणित कराया गया है तो इसकी सूचना आयोग को उपलब्ध कराई जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो प्रचार सामग्री को रोककर पहले इसे MCMC से प्रमाणित करवाया जाए। साथ ही इसकी सूचना आयोग को भेजना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड कार्यालय के नोडल अधिकारी की ओर से इस संबंध में एक विज्ञप्ति भी जारी की गई थी। इसके बावजूद राजनैतिक दलों द्वारा इसका संज्ञान नहीं लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments