HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिले की 06 विधानसभाओं के लिए मतदान पार्टियां तैयार

Almora News: जिले की 06 विधानसभाओं के लिए मतदान पार्टियां तैयार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर द्वारा आज अल्मोड़ा जनपद की सभी छह विधानसभाओं के लिए मतदान पार्टियां तैनात कर दी गई हैं। इससे पहले मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाइजेशन हुआ।
विधानसभा निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा जनपद में तैनात मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाइजेशन नवीन कलक्ट्रेट भवन में हुआ। इस मौके पर भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद रहे। द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत जिले की सभी विधानसभाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर द्वारा रिजर्व सहित सभी मतदान पार्टियां तैनात हो गई हैं। जिसमें विधानसभा द्वाराहाट क्षेत्र के कुल 148 बूथों के लिए 178 मतदान पार्टियां, विधानसभा सल्ट के 138 बूथों के लिए 166, विधानसमा रानीखेत के 135 बूथों के लिए 162, विधानसभा सोमेश्वर के 144 बूथों के लिए 173, विधानसभा अल्मोड़ा के 154 बूथों के लिए 185 तथा विधानसभा जागेश्वर के 186 बूथों 224 मतदान पार्टियां तैनात की गई हैं। इनमें प्रत्येक विधानसभा में एक सखी बूथ भी शामिल है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

रेण्डमाइजेशन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की प्रेक्षक जानकी, जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डेय समेत वर्चुअल के माध्यम से जनपद अल्मोड़ा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक पी. आकाश ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments