क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)नैनीताल। उत्तराखंड के विवेक चंद्र बिष्ट ‘विरंजन’ को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा चित्रकारी के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टाइटल प्रदान किया गया है। हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा सम्मानित किए जाने वाले भारतीय चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट आध्यात्मिक तथा काल्पनिक कलाकृतियां बनाते हैं।

उत्तराखंड नैनीताल जिले के बेतालघाट ग्राम बिनकोट मूल के विवेक द्वारा ज्योलिकोट स्थित चोपड़ा गांव में हिमालय पर्वत शृंखला की ऑयलकलर कलाकृति को बनाया गया। 144 इंच गुणा 360 इंच आकार की इस कलाकृति हिमालयन सिरीज को पूर्ण करने में 10 दिन का समय लगा।

विवेक का दावा है कि हिमालय पर्वत शृंखला पर बनाई गई यह सबसे बड़ी ऑयलकलर पेंटिंग है। इसमें देवदार, काफल तथा बुरांश समेत त्रिशूल व पंचाचूली हिमालयी पर्वत शृंखलाएं सम्मिलित हैं। अस्तित्वम् गैलरी के संस्थापक भारतीय चित्रकार विवेक ने इसका श्रेय सह-संस्थापक मोहित लोहनी व गैलरी सदस्यों को दिया। News WhatsApp Group Join Click Now
हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल मिलने पर विवेक ने कहा कि “बहुत से लोग इस भूमि पर चले हैं लेकिन केवल कुछ ही भाग्यशाली हैं, जो सपने देखते हैं और अपनी छाप छोड़ते हैं, तुम एक हो, अपने पल को जियो।”

