HomeCovid-19बेतालघाट व गरमपानी क्षेत्र में आज मिले 9 कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

बेतालघाट व गरमपानी क्षेत्र में आज मिले 9 कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, सुयालबाड़ी
तिथि — 02 सितंबर, 2020

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां बेतालघाट व गरमपानी में आज पुन: 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिनमें से दो गरमपानी के हैं, बाकी बेतालघाट के हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में आये लोगों में एक दुकानदार है, जबकि बाकी लोग ब्लॉक कार्यालय व शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिक हैं। उल्लेखनीय है विगत कई दिनों से पूरे प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बेतालघाट, गरमपानी व सुयालबाड़ी आदि क्षेत्र भी इससे अछूते नही हैं। एसडीएम कौश्याकुटौली ऋचा सिंह ने बताया कि प्रशासनिक टीम पूरी तरह सतर्क है तथा लगातार उनके द्वारा सैमपलिंग का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे से जुड़े लोग भी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। यहां यह बता दें कि गत दिवस भी 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इधर चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने कहा कि कोरोना टैस्ट लगातार किए जा रहे हैं। प्रशासन के निर्देश पर सैमपलिंग बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि आम जनता को स्वयं भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया शासन—प्रशासन द्वारा जारी दिशा—निर्देशों का अनुपालन करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

मीडिया की जिम्मेदारी पर भारी विभाग की पर्देदारी, प​ढ़ने के लिए Click करें

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments