HomeBreaking News80 साल की वृद्धा पर मारपीट, जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल का...

80 साल की वृद्धा पर मारपीट, जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, कोर्ट से दोषमुक्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की अदालत ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की आरोपी एक बुजुर्ग महिला को दोषमुक्त करार दिया है।

रेलवे कॉलोनी लालकुआं निवासी नेतराम ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रार्थना पत्र देकर महिला की शिकायत की थी। कहा कि 14 दिसम्बर 2018 को लालकुआं तहसील में ओमवती कश्यप ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
लालकुआं तहसील में हुई घटना से वह अपमानित हुए। ओमवती कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कोर्ट में विचाराधीन रहा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई, पुलिस रिकॉर्ड व आरोपी ओमवती कश्यप के बयानों के आधार पर उसे दोषमुक्त करार दिया। ओमवती कश्यप ने न्यायालय को बताया कि वह 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला है, जबकि शिकायतकर्ता 40 साल का है। वह इस उम्र में मारपीट नहीं कर सकती। शिकायतकर्ता ने उनसे उधार में लिए रुपये के तकाजे पर हुए विवाद पर उन्हें इन आरोपों में फंसाया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments