HomeUttar PradeshUP News : 8 साल की बच्ची की हार्टअटैक से मौत, दो...

UP News : 8 साल की बच्ची की हार्टअटैक से मौत, दो दिन पहले 8वीं के छात्र ने तोड़ा था दम

ADVERTISEMENTS

UP News | अलीगढ़ में शनिवार रात 8 साल की बच्ची दीक्षा की हार्टअटैक से मौत हो गई। वह घर में खेल रही थी। अचानक सीने में दर्द उठा। दर्द के कारण बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। थोड़ी देर में बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को भी अलीगढ़ में हुई। छर्रा क्षेत्र में 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सुबह 6 बजे वह दौड़ने के लिए निकला था। उसके स्कूल में प्रतियोगिता थी, वह इसी की तैयारी कर रहा था।

8 साल की बच्ची दीक्षा ग्रीन वैली कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में क्लास-3 में पढ़ती थी। पिता ​का नाम जीतू कुमार है। परिवार लोधीनगर में रहता है। ताऊ वीरेंद्र राजपूत ने बताया- शनिवार शाम दीक्षा घर में ही अपने भाई-बहन के साथ खेल रही थी। बच्चे आंगन में इधर-उधर दौड़ रहे थे। अचानक दीक्षा के सीने में दर्द उठा और वह चीखने लगी। मुंह से झाग निकलने लगा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते, वह बेहोश हो गई। पहले हम लोगों ने सोचा कि किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। उसे लेकर मोहल्ले में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही है। दीक्षा की बड़ी बहन मोनिका (15) 7वीं में और उसका बड़ा भाई समीर (13) भी पढ़ता है। ताऊ ने बताया कि दीक्षा पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त थी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई।

आज स्कूल के प्रोग्राम में दीक्षा डांस करती

ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल का आज वार्षिकोत्सव है। दीक्षा को इस प्रोग्राम में आज डांस करना था। इस प्रोग्राम को लेकर दीक्षा काफी खुश थी। कई दिनों से घर में खूब डांस और उछल-कूद कर रही थी। परिवार के लोग भी खुश थे। वह अपने डांस प्रोग्राम के लिए ड्रेस भी तैयार कर चुकी थी। वह घर में सभी से यही कहती थी कि संडे को मैं स्कूल में डांस करूंगी। आप लोग देखने जरूर आना।

दो दिन पहले हुई थी 14 साल के बच्चे की भी मौत

छर्रा थाना क्षेत्र में ही दो दिन पहले शुक्रवार को एक बच्चे की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। कस्बे के गांव सिरौली निवासी शिव कुमार का 14 साल का बेटा मोहन चौधरी सुबह 6 बजे दौड़ने के लिए निकला था। उनके स्कूल में प्रतियोगिता थी, वह इसी की तैयारी कर रहा था। अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ वह खेत में दौड़ लगा रहा था। दो चक्कर लगाने के बाद वह अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG तक… आज से हो रहे कई बड़े बदलाव

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments