सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। नैनीताल जनपद के ढोकाने स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे शिक्षकगण एवं छात्र–छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई, जिसने क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश फैलाया।

इसके उपरांत विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरुण कड़पाल एवं अभिभावक–शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोज दानी की सहभागिता रही।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ेंविद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। इसके बाद छात्र–छात्राओं द्वारा अनेक देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का संचालन हिमांशु मठपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व, संविधान के मूल्यों तथा नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर छात्र–छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।










