HomeUttarakhandNainitalरामनगर : राज्य कर एवं आयकर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया...

रामनगर : राज्य कर एवं आयकर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

CNE REPORTER, रामनगर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित राज्य कर कार्यालय एवं आयकर कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

ADVERTISEMENTSAd

समारोह के दौरान आयकर आयुक्त अनिल सिंह, मिथेश्वर आनंद और अजय प्रकाश की उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया तथा भारतीय संविधान के आदर्शों, मूल्यों और कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन मिथेश्वर आनंद द्वारा किया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पाण्डेय और उपसचिव मनु अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है। संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना को और प्रबल करते हुए अध्यक्ष पूरन पाण्डेय एवं राज्य कर अधिकारी अजय प्रकाश द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। उनकी मधुर प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना दी।

इस अवसर पर व्यापार मंडल से दिनेश चंद्रा, विपिन कांडापाल, पर्यावरणविद अतुल मल्होत्रा, ऋषभ अग्रवाल, फिरोज अंसारी, मनोज बिष्ट, संजीव अग्रवाल, फैजूल हक, जफर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह ने उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति, संविधान के प्रति आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments