HomeUttarakhandNainitalपीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र...

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। नैनीताल जनपद के ढोकाने स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे शिक्षकगण एवं छात्र–छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई, जिसने क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश फैलाया।

इसके उपरांत विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरुण कड़पाल एवं अभिभावक–शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोज दानी की सहभागिता रही।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। इसके बाद छात्र–छात्राओं द्वारा अनेक देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का संचालन हिमांशु मठपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व, संविधान के मूल्यों तथा नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर छात्र–छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments