HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में टूटा कोरोना का रिकार्ड, एक साथ 74...

कोरोना ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में टूटा कोरोना का रिकार्ड, एक साथ 74 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सोशल डिस्टेंसिंग, कोविड नियमों की अनदेखी का भुगतना होगा खामियाजा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा में बरती जा रही भारी लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। आज कोरोना ने कहर ढ़ा दिया। जनपद में आज बृहस्पतिवार को एक साथ 74 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना पॉजिटिवों में ब्लॉक हवालबाग से 17, ताड़ीखेत से 16, धौलादेवी से 06, द्वाराहाट से 04, भैंसियाछाना से 02, ताकुला 01, चौखुटिया 02 तथा 02 ग्वालदम (चमोली जनपद) के मरीजों के अलावा 24 अल्मोड़ा लोकल व आस—पास के क्षेत्रों के हैं।जिनमें कर्नाटकखोला, थाना बाजार, करबला, कसारदेवी, विश्वनाथ, माल गांव, खत्याड़ी, नरसिंगबाड़ी आदि स्थानों के हैं। उल्लेखनीय है कि मीडिया में विगत कई दिनों से कोविड नियमों की जनता द्वारा की जा रही अनदेखी की ख़बरें लगातार प्रसारित हो रही हैं। इसके बावजूद बरती जा रही ढिलाई के चलते बाजार में अनावश्यक भीड़ उमड़ रही है, रेस्टोरेंट व अन्य भीड़—भाड़ वाले इलाकों में कतई भी सावधानी नही बरती जा रही है। शादी ब्याह समारोह में भी घोर लापरवाही बरते जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसका परिणायम यह है कि जनपद में कोरोना बेपरवाह जनता को देखते हुए अपनी रफ्तार बढ़ाने लगा है। इन परिस्थितियों में अब जनता को स्वंय जागरूक होने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments