HomeUttarakhandDehradunखुलासा/शारीरिक संबंधों के दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी मौत, कई...

खुलासा/शारीरिक संबंधों के दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी मौत, कई महिलाओं से बना चुका था संबंध

देहरादून। देहरादून कोतवाली क्षेत्र में हुई बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा तो कर दिया पर मौत का जो रहस्य सामने आया है उसे सुनकर आम आदमी भी हैरान है। पुलिस के मुताबिक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सम्बन्ध बनाने के दौरान ही हो गई थी। पुलिस का दावा है कि मृतक बढ़ती उम्र के बावजूद रंगीन मिज़ाज़ का था। हम आपको बता दें कि पुलिस को गत शुक्रवार को सूचना मिली थी कि देहरादून के सहारनपुर चौक के पास 72 साल का बुजुर्ग अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा है।

पुलिस की समस्या उस समय बढ़ गई जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो पाया कि मौत कैसे हुई। इसके बाद पुलिस ने इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी को मुनुअल आधार पर सुलझाने का ही निर्णय लिया। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की परिचित महिला से पूछताछ की, तो चौंकाने वाले राज सामने आ। यह महिला बुजुर्ग की कई सालों से देखभाल करती आ रही थी।

महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक के साथ उसके अनैतिक संबंध थे। मृतक हर रोज शारीरिक संबंधों का आदी था। महिला के अनुसार मौत के दिन पहले दोनों ने संबंध बनाये। इस दौरान मृतक ने महिला के हाथ बांधकर संबंध बनाने की इच्छा जताई। लेकिन संबध बनाने के दौरान ही वह बेहोश हो गया। महिला के मुताबिक मृतक अक्सर संबंध बनाने के दौरान उसका हाथ बंधवाता था।

लेकिन वह यह नहीं जानती थी कि मृतक का यह अजीब शौक उसकी जान पर भारी पड़ जाएगा। पुलिस की अबतक जांच में यह साफ हुआ है कि महिला से संबंध बनाने के दौरान ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। महिला के अनुसार बजुर्ग की कई महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध थे। इसी के चलते उसकी हुई है। पुलिस की जांच में संबंध बनाने के दौरान हार्टअटैक होने से मौत का खुलासा हुआ है।

https://creativenewsexpress.com/helicopter-crashes-in-azamgarh-district-pilot-dies/
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments