HomeUttarakhandBageshwarBreaking News: सरयू नदी में बह गए 62 वर्षीय बुजुर्ग, मौत, रेस्क्यू...

Breaking News: सरयू नदी में बह गए 62 वर्षीय बुजुर्ग, मौत, रेस्क्यू कर निकाला शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express


राजस्व पुलिस क्षेत्रांतर्गत पगना गांव के एक बुजुर्ग सरयू नदी में बह गए। वह मवेशियों के लिए घास काटने के लिए नदी पार कर जंगल जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद आपदा प्रबंधन व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू चलाया गया। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर उनका का शव बरामद किया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे पगना निवसी 62 वर्षीय दान सिंह पुत्र खुशाल सिंह सरयू नदी पार कर जंगल घास लेने जा रहे थे, लेकिन नदी में असंतुलित होकर गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने काफी ढूंढखोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दोनों विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू चलाया। नौ बजे घटनास्थल से करीब आधा किमी दूरी पर ग्रामीण का शव बरामद हुआ। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments