HomeUncategorizedउर्वशी रौतेला ने फॉलोअर्स के मामले में सलमान, अनुष्का को पीछे छोड़ा

उर्वशी रौतेला ने फॉलोअर्स के मामले में सलमान, अनुष्का को पीछे छोड़ा

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने फॉलोअर्स के मामले में सलमान, अनुष्का को भी पीछे छोड़ दिया है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गयी हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 62.9 मिलियन फॉलोअर्स

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री में शामिल हो गयी हैं। Urvashi Rautela ने 62.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन चुकी है। और उन्होंने अनुष्का शर्मा और सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकारों को पछाड़ दिया है। अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब 62.6 मिलियन फॉलोवर्स है।

अभिनेत्रियों में कृति सेनन के 52.9 मिलियन, दिशा पटानी के 56.9 मिलियन, सारा अली खान के 41.7 मिलियन, कियारा आडवाणी के 29 मिलियन, अनन्या पांडे 24.3 मिलियन और जाह्नवी कपूर के 21.2 मिलियन फॉलोवर्स है। वहीं अभिनेताओ में सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 59 मिलियन फॉलोवर्स है। इसके अलावा ऋतिक रोशन के 45 मिलियन फॉलोअर्स, वरुण धवन के 45.4 मिलियन फॉलोअर्स, रणवीर सिंह के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स और कार्तिक आर्यन के 28.3 मिलियन फॉलोअर्स है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने की इनकी सेवाएं समाप्त

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments