HomeAccidentबेटे के लिए लड़की देखने जा रहे थे, कार-ट्रक की टक्कर में...

बेटे के लिए लड़की देखने जा रहे थे, कार-ट्रक की टक्कर में परिवार के 6 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

जौनपुर | जौनपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। यहां रविवार तड़के 2:30 बजे कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर से पिचक चुकी कार में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया गया। जहां 6 को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 3 गंभीर घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

कार का नंबर-CG-11 B G 0220 है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ सेवन सीटर कार से अपने पुत्र चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज के झूसी जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे जब उनकी कार केराकत प्रसाद तिराहे पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने छह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर ट्रक कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन और जेसीबी से निकलवाने में जुटी रही।

हादसे में अनीश शर्मा (35) पुत्र गजाधर शर्मा, गजाधर शर्मा (60) पुत्र लक्ष्मण शर्मा, जवाहर शर्मा (57) पुत्र राम प्रताप, गौतम शर्मा (17) पुत्र जवाहर शर्मा, सोनम (34) पत्नी बजरंग शर्मा, रिंकू (32) पत्नी पवन शर्मा की मौत हो गई जबकि कार चालक जीतू शर्मा (25) पुत्र अवधेश शर्मा, मीना देवी (40) पत्नी गजाधर, युग शर्मा (7) पुत्र बजरंग शर्मा घायल हो गए। सभी निवासी स्टेशन रोड रीगा थाना रीगा, जिला सीतामढ़ी बिहार के।

 

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments