कोरोना अपडेट : प्रदेश में दो मरे, 54 नए मरीज मिले, आठ जिलों में नहीं आया एक भी केस

0

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना के 54 नए मरीज सामने आए है। इसके अलावा दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। 67 लोगों की कोरोना पर विजय के बाद घर वापसी हुई है। इस तरह से अब तक प्रदेश में 96590 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 1673 हो गई है। अब तक 92763 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
आज देहरादून में 18, नैनीताल में 17,उधमसिंह नगर में 9, चमोली में सात और हरिद्वार में तीन लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया। अभी 790 लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं। देहरादून के आरोग्यधाम और मैक्स हास्पिटल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।


ADVERTISEMENTS

Whatsapp Group Click Now

हल्द्वानी : डहरिया क्षेत्र में बन्द नहर के मेनहौल में मिला कल से लापता व्यक्ति का शव

बागेश्वर : चमोली आपदा में बागेश्वर के भतौड़ा निवासी इंजीनियर का शव मिला, गांव में शोक की लहर

‘राम तेरी गंगा मैली’ के अभिनेता राजीव कपूर का निधन

चमोली आपदा : लापता पुलिसकर्मी चौधरी का कर्णप्रयाग में अलकनंदा से शव बरामद

भाजपा का पुलिस पर हल्लाबोल, कुछ सुलगते सवाल, खरी—खरी, तेजपाल नेगी के साथ

शिमला : चमोली जल प्रलय में हिमाचल के रामपुर बुशहर के सात युवक भी लापता

शिकायतों की झड़ी लगाने वाले एक गुरुजी पर गिरी गाज, पदावनत आदेश जारी, दो साल पहले से चल रहा था प्रकरण

ADVERTISEMENTS