Corona Latest : इंसानी जान का दुश्मन बना कोरोना ! महाराष्ट्र में 24 घंटे में 53,605 नए मामले और 864 की मौत, दिल्ली में 332 मरीजों की गई जान
भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक की सबसे चौंकाने वाली सूचना आई है। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में 864 लोगों की जान चली गई है।
कोरोना से देश के बेकाबू हो रहे हाल पर इससे घातक कुछ नही हो सकता है। यह रिपोर्ट छुपाने का औचित्य नही बनता था, अतएव मीडिया द्वारा दिखाया जाना लाजमी है। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आज की तारीख में भी मीडिया की इस बात पर आलोचना हो रही है कि वह जनता को डरा रही है।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 53,605 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि सूबे में अबतक 43,47,592 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 86.03 प्रतिशत है।
कोरोना से जान गंवाने वालों के आंकड़े अब डराने वाले हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते 864 मरीजों की जान गई है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटों में 332 मरीजों की मौत की पुख्ता खबर है।
Breaking News : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, 8 हजार 390 नए संक्रमित, 118 की मौत
Breaking : अभिनेत्री कंगना रनौत को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन