ALMORA NEWS: सादी वेशभूषा में गश्त पर निकली पुलिस और कोविड कर्फ्यू तोड़ दुकान खोल बैठे तीन दुकानदार पकड़े, 5000—5000 रुपये का ठोका जुर्माना, नियमों को ठैंगा दिखा रहे लोगों पर टिकी पुलिस की निगाह

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

जिले में एसएसपी पंकज भट्ट के आदेशानुसार कोविड कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस पैनी निगाह रखे हुए है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में रानीखेत में सादी वेशभूषा में पुलिस गश्त पर निकली, तो पाया कि तीन दुकानदार कर्फ्यू तोड़कर दुकान का शटर खोलकर सामान बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों दुकानदारों को 5000—5000 रुपये का जुर्माना ठोका और कड़ी हिदायत दी।

इन रईसजादों के नवाबी शौक देख पुलिस भी हैरान ! Thailand से आई call girl की कोरोना से मौत के बाद खुल रहे कई राज, 50 नेता और रईसजादे शक के दायरे में, पढ़िये पूरी ख़बर

हुआ यूं कि कर्फ्यू के बावजूद कतिपय दुकानदार गुपचुप तरीके मनमानी पर उतर रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी पुलिस की नजर टिकी है। कुछ ऐसी ही शिकायत मिलने पर रानीखेत में वरिष्ठ उप निरीक्षक फिरोज आलम, कांस्टेबल मुकेश टंगड़िया व राकेश भट्ट सादी वर्दी में गश्त पर निकले, तो रानीखेत में सदर बाजार तथा जरूरी बाजार में तीन दुकानदार ऐसे पकड़े, जो अपनी राशन की दुकानों का शटर खोलकर लोगों को सामान बेच रहे थे।

पुलिस तीनों दुकानदारों राकेश पाण्डे पुत्र घनश्याम पाण्डे निवासी खड़ी बाजार रानीखेत, सौरभ अग्रवाल पुत्र विजय लाल अग्रवाल निवासी जरूरी बाजार, रानीखेत व कैलाश चंद्र पुत्र दयाल चंद्र निवासी सदर बाजार रानीखेत को उनका जुर्म समझाया कि उनके द्वारा कोविड कर्फ्यू का खुला उल्लंघन किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के सुसंगत धाराओं में निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दुकानदार से 5000—5000 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए कुल 15000 रुपये जमा करवाये। साथ ही हिदायत दी कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन कर कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में अपना योगदान दें।

Corona bulletin – देश : बीते 24 घंटों में 4 हजार 198 की मौत, 3.29 लाख के करीब नए संक्रमित, स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा

संदिग्ध मौतों को भी कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़ों में शामिल करें, इलाहबाद हाईकोर्ट का फैसला

देखिये वीडियो ! गर्भवती महिला का वीडियो वायरल, मरने से पहले दिया अंतिम संदेश ‘प्लीज ! मास्क पहनें, कोरोना को हल्के में मत लेना’

Big Breaking : टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटा, शांद नदी ने धारण किया रौद्र रूप

Big Breaking : अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए RTPCR की ​अनिवार्यता खत्म, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

ADVERTISEMENTS